For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178473592
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

अजमेर न्यूज़: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन

Post Views 01

November 21, 2026

81.85 प्रतिशत यात्री रेलसेवाएं एवं 68.1 प्रतिशत माल परिवहन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर

उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन
81.85 प्रतिशत यात्री रेलसेवाएं एवं 68.1 प्रतिशत माल परिवहन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा दक्षता एवं हरित रेलवे की दिशा में निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। रेलवे में पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम करने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना और रेल संचालन में विद्युत कर्षण के उपयोग को लगातार बढ़ाया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार, माह अक्टूबर 2026 के दौरान उत्तर पश्चिम रेलवे पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों से कुल 17.68 लाख यूनिट विद्युत ऊर्जा का उत्पादन किया गया। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम रेलवे पर 298.25 किलोवाट पीक (kWp) क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र सफलतापूर्वक कमीशन किया गया है।

रेल संचालन में विद्युत कर्षण को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर 2026 तक उत्तर पश्चिम रेलवे की कुल 303 जोड़ी यात्री रेलसेवाओं में से 248 जोड़ी रेलसेवाएं अर्थात् 81.85 प्रतिशत यात्री रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर संचालित की जा रही हैं। माल परिवहन के क्षेत्र में भी विद्युत कर्षण के उपयोग में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अक्टूबर 2026 तक उत्तर पश्चिम रेलवे पर कुल माल परिवहन का 68.1 प्रतिशत इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के माध्यम से संचालित किया गया है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा सौर ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि, विद्युत कर्षण के अधिकाधिक उपयोग तथा विद्युत लोकोमोटिव के नियमित अनुरक्षण के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण, कार्बन उत्सर्जन में कमी और पर्यावरण अनुकूल रेल संचालन की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved