Post Views 01
November 21, 2026
समारोहपूर्वक मनाया कौशल दीक्षांत समारोह।
अजमेर। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला उद्योगपति श्रीमती मुक्ता अग्रवाल रही। संस्थान के सहायक निदेशक श्री शैलेन्द्र माथुर ने बताया की वर्ष 2025-26 में उत्तीर्ण महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए एवं व्यवसाय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को पुरुस्कृत भी किया गया।इस उपलक्ष्य में संस्थान की छात्राओं ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। मंच संचालन संस्थान की छात्रा सुश्री देवांशी असोजिया एवं सुश्री रौनक बुराड़िया ने किया। इस अवसर पर संस्थान के समूह अनुदेशक श्री महेश चंद्र पंचोली, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री योगेश तंवर, अनुदेशक श्रीमती मोनिका तंवर सहित सम्बंधित व्यवसाय अनुदेशकगण ने प्रमाण पत्र वितरित किये। श्रीमती मुक्ता अग्रवाल ने छात्राओं को कौशल के जरिये स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों के प्रति अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्थान के सहायक निदेशक श्री माथुर ने सभी कार्मिकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।रोजगार एवं स्वरोजगार प्राप्त करने वाली पूर्व छात्राओं ने भी मंच के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved