Post Views 01
November 25, 2026
अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद
अजमेर। दरगाह क्षेत्र में अवैध धारधार चाकू लेकर घूम रहे युवक के खिलाफ दरगाह थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 35 सेंटीमीटर लंबा धारदार लोहे का छुरा बरामद हुआ है। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
दरगाह थाना पुलिस के ASI श्यामलाल ने बताया की 24 नवंबर को ASI गिरधारी सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4:30 बजे ढाई दिन का झोपड़ा स्थित अंदरकोट इलाके में माताजी मंदिर के पास नई सड़क पर एक युवक के धारदार छुरा लेकर घूमने की सूचना मिली। सूचना में युवक की गतिविधियों को संदिग्ध बताया गया था।
पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मोहम्मद अनवर अली उर्फ चांद के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उसकी पैंट की कमर में अखबार में लिपटा 35 सेंटीमीटर लंबा छुरा मिला। इसमें 25 सेंटीमीटर का धारदार फल और 10 सेंटीमीटर का हत्था था। आरोपी हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई श्यामलाल को सौंपी गई है। दरगाह क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार लेकर घूमने वालों को सख्त संदेश गया है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved