For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179409190
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है।

Post Views 01

November 25, 2026

भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी के पास भारी बहुमत है और इसी बहुमत के दम पर भाजपा अपना जिला प्रमुख बनाएगी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी उम्मीद जताई है

अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। भाजपा और कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य मतदान प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जिला परिषद पहुंचे।
शपथ ग्रहण के बाद जिला प्रमुख पद के लिए मतदान करवाया जा रहा है। चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों की निगाहें जिला प्रमुख की कुर्सी पर टिकी हुई हैं।
भाजपा नेताओं का दावा है कि पार्टी के पास भारी बहुमत है और इसी बहुमत के दम पर भाजपा अपना जिला प्रमुख बनाएगी।
वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी उम्मीद जताई है कि पार्टी जिला प्रमुख चुनाव में सफलता हासिल करेगी। कांग्रेस का कहना है कि उम्मीद पर दुनिया कायम है और इसी उम्मीद के साथ कांग्रेस भी अपना जिला प्रमुख बनाने के लिए मैदान में है। अब सभी की नजरें मतदान के नतीजों पर टिकी हैं। जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम तय करेगा कि अजमेर जिला परिषद की कमान भाजपा के हाथों में जाएगी या कांग्रेस अपनी उम्मीदों को जीत में बदलने में कामयाब होगी।फिलहाल जिला परिषद में मतदान प्रक्रिया जारी है। भाजपा और कांग्रेस के दावों के बीच जिला प्रमुख चुनाव का परिणाम अजमेर की जिला राजनीति की दिशा तय करेगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved