Post Views 01
November 25, 2026
ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान,
दरगाह परिसर में रंग रोशन कर संवारने में लगे कारीगर, वहीं प्रशासन की उदासीनता के कारण खादिमों ने जताई नाराज़गी
अजमेर में हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के 815 वन उर्स मुबारक के लिए दरगाह कमेटी ने रंग रोगन का काम शुरू कर दिया है । जहा दरगाह की तारीखी इमारतों को सजाया सँवारा जा रहा है। वही दूसरी तरफ सालाना उर्स पर जिला इंतजामिया की सुस्त रवैया से खुद्दामे ख्वाजा की नाराज़गी भी देखने को मिल रही है। सुल्तानूल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के 815वे उर्स मुबारक के झंडे की रस्म 6 दिसंबर को बुलंद दरवाजा पर अदा की जाएगी। 101 फीट ऊंचे बुलंद दरवाज़ा पर भी रंग रोगन से चमकाने का काम किया जा रहा है। इसी दरमियान जिला इंतजामिया की जानिब से भी उर्स में आने वाले लाखों जायरीन को ठहराने और उन्हें खाने पीने की सहूलियात फरहाम कराई जाएगी। इसके लिए दरगाह से जुड़ी तंजीमो से मीटिंग भी की जा रही है। लेकिन खुद्दामे ख्वाजा के मुताबिक जिला इंतजामिया कछुए की चाल चल रहा है और सुस्त रवैया इख्तियार किए हुआ है। जिसकी वजह से दरगाह के आस पास मेला इलाका में गली मोहल्लों का हाल बेहाल नज़र आ रहा है। जहा बिजली के खम्भों पर खुले तार लोगों के लिए ख़तरे की घंटी बने हुए है और सड़को पर गंदा पानी,टूटी सड़के समेत दीगर बदइंतजामी फैली हुई है। दरगाह के खादिम व अंजुमन सैय्यद ज़ादगान के वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद मुनव्वर पहलवान के मुताबिक उर्स के दौरान सबसे बड़ी दुश्वारी जायरीन को नहाने धोने और पीने के पानी की रहती है। जिसके लिए हर साल जिला इंतजामिया को आगाह भी किया जाता है,लेकिन पानी और साफ सफाई की प्रोब्लम फिर भी हल नहीं होती। वही खादिम पीर सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती के मुताबिक़ जिला इंतजामिया समेत तमाम महकमा की उर्स मीटिंग जरूर होती है,जो कागज़ी फाइल में मुक़म्मल दिखाई देती है मगर उर्स में अधूरी रह जाती है। फ़खर काज़मी ने कहा कि रियासती हुकुमत उर्स बजट देती है मगर जिला अफसरान उस बजट को उर्स इंतजाम पर यूज़ नहीं करते। जिसकी वजह से जायरीन को बदइंतजामी का सामना करना पड़ता है और अजमेर स्मार्ट सिटी के नाम से मशहूर अजमेर शहर की पूरे मुल्क में बदनामी होती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved