For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179410755
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में बेशकीमती जमीन हड़पने की साजिश रवहने के मुख्य आरोपी आनंद गोयल की जमानत याचिका खारिज |  Ajmer Breaking News: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बुधवार को जिला परिषद में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली ने विजय हासिल कर ली। |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। | 

अजमेर न्यूज़: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Post Views 01

November 25, 2026

विवाहिता ने एसपी से पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, सोने-चांदी के आभूषण और पूरा स्त्रीधन वापस दिलाने की मांग की है।

तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अजमेर। दहेज की मांग और घरेलू प्रताड़ना से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। लोहागल निवासी विवाहिता रेनू मेघवाल ने अपने पति सन्नी मेघवंशी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को परिवाद सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष द्वारा पीहर से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पीड़िता के अनुसार, 8 दिसंबर 2022 को उनका विवाह हुआ था। 29 सितंबर 2024 को उन्होंने पुत्र को जन्म दिया। इसके बाद पिता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। पीड़िता का आरोप है कि पिता की मृत्यु के बाद मिलने वाले मुआवजे को लेकर पति और ससुराल पक्ष ने तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाया।
पीड़िता ने बताया कि घर का खर्च नहीं मिलने पर उन्हें नौकरी करनी पड़ी, लेकिन पति को यह बात पसंद नहीं आई। आरोप है कि इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें शरीर और दाहिनी आंख में चोट आई। इतना ही नहीं, उन्हें बच्चे से अलग करने, स्त्रीधन अपने पास रखने और घर से निकालने का भी आरोप लगाया गया है।
अब विवाहिता ने एसपी से पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, सोने-चांदी के आभूषण और पूरा स्त्रीधन वापस दिलाने की मांग की है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी शिकायत पर उचित कार्रवाई की मांग की है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved