For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179649318
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख | 

अजमेर न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत

Post Views 01

November 26, 2026

पुष्कर मेले में स्टूडियो पतंग ने भारतीय कला, सांस्कृतिक विरासत , रचनात्मकता और समकालीन डिजाइन के सुंदर समन्वय द्वारा सबको अपनी ओर आकर्षित किया।

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत

अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में अजमेर के स्टार्टअप 'स्टूडियो पतंग' को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विकास प्रदर्शनी के समस्त व्यावसायिक स्टॉलों में द्वितीय स्थान पर आने की घोषणा सुनते ही 24 वर्षीय लक्ष्मी और उनकी टीम में हर्षोल्लास का माहौल छा गया। स्टूडियो पतंग का यह नवाचार लक्ष्मी द्वारा डिजाइन की दुनिया में एक परिवर्तन लाने के सपने से प्रारंभ किया गया। परंपरागत भारतीय हस्तकला को आधुनिक घरों तक पहुँचाना इसका लक्ष्य है। मेला मजिस्ट्रेट गुरु प्रसाद तंवर के करकमलों द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। तंवर ने इस नवाचार में गहरी रुचि दिखाई। उनके पूछने पर लक्ष्मी ने बताया कि 'स्टूडियो पतंग' ग्रामीण हस्तकला को आधुनिक जीवन शैली से जोड़कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ले जाने के लिए एक नया रूप प्रदान करता है। 
IIIT जबलपुर से B.Des. लक्ष्मी  को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में रहने और वहां की सांस्कृतिक विविधता एवं पारंपरिक कलाओं को करीब से समझने का अवसर मिला। इसी अनुभव ने उन्हें अपनी डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक सोच को एक सार्थक उद्यम में बदलने के लिए प्रेरित किया।  स्टूडियो पतंग की मूल सोच है – ‘कहानियाँ ट्रेंड्स से बढ़कर हैं’ (Stories over Trends)। इनका मानना है कि कला और डिजाइन केवल आकर्षक वस्तुएँ बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों, अनुभवों, संस्कृति और भावनाओं को अभिव्यक्त करने का एक सशक्त जरिया हैं। 

पुष्कर मेले में ‘स्टूडियो पतंग’ ने भारतीय कला, सांस्कृतिक विरासत , रचनात्मकता और समकालीन डिजाइन के सुंदर समन्वय द्वारा सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
इनमें जूट, ऊन, रिसाइकल्ड पेपर, रेशम एवं सूती कपड़े से बनी कलात्मक वस्तुएँ, मंडला आर्ट, हस्तनिर्मित एवं कढ़ाईदार डायरी, कस्टमाइज्ड टी-शर्ट, की-चेन, थालपोश तथा  डिजिटल आर्ट में बुकमार्क, स्टिकर आदि उत्पाद शामिल रहे।
स्टॉल पर बॉडी आर्ट विशेष आकर्षण का केंद्र रही । स्टूडियो पतंग की जयपुर निवासी डिजाइनर जिया ने बताया कि मेले में बॉडी आर्ट को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।अनेक बच्चों एवं दर्शकों ने अपने चेहरे और हाथों पर शेर, तेंदुए, खरगोश , मछली तथा अन्य आकर्षक डिजाइन बनवाकर इस रचनात्मक गतिविधि का आनंद लिया।
स्टूडियो पतंग हस्तनिर्मित उत्पादों के अलावा विजुअल स्टोरीटेलिंग, इलस्ट्रेशन, एनीमेशन, ब्रांडिंग, कस्टमाइज्ड आर्ट, विजुअल डिजाइन, हस्तशिल्प एवं साज सज्जा, इवेंट्स एवं गिफ्टिंग तथा पुस्तकों के डिजाइन और प्रकाशन संबंधी सेवाएँ भी देता है ।
स्टूडियो पतंग की एक महत्वपूर्ण पहल कलाकारों और हस्तशिल्पकारों की प्रतिभा को विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों, वर्कशॉप, मास्टरक्लास, मेंटरशिप आदि की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। इसका उद्देश्य कलाकारों के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। छोटे गाँव-ढाणियों के कलाकारों को उनका उचित नाम व सम्मान मिले यही उनका सपना है।
मेले में अनेक कलाकारों एवं हस्तशिल्पकारों ने भी स्टूडियो पतंग से जुड़ने में रुचि दिखाई है। 
स्टूडियो पतंग की वेबसाइट के अनुसार, अपनी चार वर्षों से अधिक की कार्ययात्रा में यह 120 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे कर चुका है तथा 10 से अधिक शहरों में कलाकारों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। इसके कार्यों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन एवं डिजाइन प्रोजेक्ट तक शामिल हैं।
स्टूडियो पतंग की यह पहल दर्शाती है कि युवा पीढ़ी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को केवल संरक्षित ही नहीं कर रही, बल्कि उसे नई तकनीक और रचनात्मक उद्यमिता से जोड़कर नए अवसर भी सृजित कर रही है। स्टूडियो पतंग का यह प्रयास एक सराहनीय कदम है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved