For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179648668
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2026, अजमेर की बेटी का स्टार्टअप स्टूडियो पतंग पुरस्कृत |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन अजमेर की चुनाव समिति की हुई बैठक  |  Ajmer Breaking News: मृगछाला स्नान के साथ श्रद्धालुओं ने ली पुष्कर से विदाई |  Ajmer Breaking News: तीन लाख रुपये के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने मारपीट कर घर से निकाला! एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: दरगाह क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस को देखकर भागा, 35 सेंटीमीटर का धारदार छुरा बरामद |  Ajmer Breaking News: ख्वाजा गरीब नवाज का 815 वें उर्स की तैयारियां चढ़ी परवान, |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला परिषद में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर आज राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की शानदार जीत, पूजा भंसाली बनीं नई जिला प्रमुख | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

Post Views 01

November 26, 2026

मंडल कार्यालय के पोर्च में अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

अजमेर मंडल पर संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल कार्यालय में  दिनांक 26 नवंबर 2026 को 'संविधान दिवस' गरिमामय ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर  मंडल कार्यालय के पोर्च में अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा की गरिमामयी उपस्थिति एवं नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा ने भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया, जिसे उपस्थित सभी रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में दोहराया। इस सामूहिक वाचन के माध्यम से सभी रेलकर्मियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती मेघा गोदारा देव सहित मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved