Post Views 01
November 26, 2026
अजमेर जिला परिषद में भाजपा का उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा, सुनीता लांबा निर्वाचित घोषित
भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा को मिले 21 वोट, कांग्रेस की रजिया बानो को 12 मतों से करना पड़ा संतोष
जिला परिषद अजमेर के उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुनीता लांबा ने जीत दर्ज कर ली है। मतदान में भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा को 21 मत मिले, जबकि इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रत्याशी रजिया बानो को 12 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में एक भी मत नहीं पड़ा। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा को निर्वाचित घोषित किया गया। इस प्रकार अजमेर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद पर भी भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुनीता लांबा पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की पुत्र वधु व वर्तमान में नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा के भाई की पत्नी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रजिया बानो के पति वाजिद खान चीता मसूदा से निर्दलीय के रूप में विधायक का चुनाव लड़ चुके है। 33 सीटों में से 19 सीट भाजपा ने जीती है और भाजपा को बहुमत प्राप्त था। कांग्रेस की 12 व आरएलपी की दो सीट हैं। इससे पूर्व बुधवार को जिला प्रमुख के चुनाव हुए जिसमें भाजपा की पूजा भंसाली ने 33 में से 21 वोट हासिल कर चुनाव जीता था
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved