Post Views 01
November 26, 2026
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे पर कहासुनी के बाद मारपीट,गिरफ्तार दोनों आरोपियों का कराया मेडिकल मुआयना
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में रामबाग चौराहे के पास कल शाम हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनका मेडिकल मुआयना कराया है। मामले को लेकर रामगंज थाने कक
एएसआई अर्जुन राम के अनुसार, यह घटना कल शाम करीब 8:00 बजे की है। राम सिंह पुत्र मांगीलाल ने प्रकरण दर्ज कराया है कि उनका बेटा दिग्विजय किसी काम से रामबाग चौराहे की तरफ गया था। वहां विक्रम पंजाबी और नवीन नामक युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और आपस में मारपीट हो गई। इसी मामले में आज दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया जा रहा है। चाकूबाजी और विवाद के कारणों को लेकर पूछे गए सवाल पर पुलिस ने बताया कि यह मामला 110 का दर्ज है और विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। दोनों आरोपी एक ही मामले में शामिल हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved