Post Views 01
November 27, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत
अजमेर के उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में सेवानिवृत्त स्टेशन सुपरिटेंडेंट एवं वरिष्ठ नागरिक रतन लाल यादव ने दवा वितरण में मनमानी और कर्मचारियों पर बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगाया है। मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वे रेलवे अस्पताल में दवा लेने गए थे, जहां डॉक्टर द्वारा पर्ची पर दो दवाएं लिखी होने के बावजूद 6 नंबर विंडो पर फार्मासिस्ट ने उन्हें एक ही दवा दी।
विरोध करने पर फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ उनसे बहस करने लग गया ओर कहने लगा जो करना है कर में तो एक ही दवा दूंगा।
यादव का आरोप है कि दवाओं की कमी और लोकल परचेज के नाम पर फार्मासिस्ट द्वारा अनियमितता बरती जा रही है, जिससे मरीजों को आए दिन परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि शिकायत के दौरान कथित तौर पर उनसे धक्का-मुक्की और मोबाइल छीनने जैसी घटना भी हुई। अब वे इस मामले को लेकर डीआरएम कार्यालय में शिकायत करेंगे उन्होंने कार्रवाई न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved