Post Views 01
November 27, 2026
जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा
जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालयnपब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर बनी ऊंची सीसी सड़क अब लोगों और वाहनों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आम रास्ते पर करीब 3 फीट ऊंची सड़क बना दी गई है, जिससे फोर-व्हीलर और टू-व्हीलर की आवाजाही में दिक्कत हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।
पूर्व यातायात सलाहकार संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित ने बताया कि यह पब्लिक डीलिंग ऑफिस है, आम रास्ता घोषित है। एक व्यक्तिगत आदमी 3 फीट ऊपर रोड नहीं बना सकता। ऐसी रोड बना दी कि फोर-व्हीलर नहीं आते, गाड़ी पूरी पास नहीं हो पाती। इंस्पेक्टर को बाहर आकर गाड़ी चेक करनी पड़ती है, जिससे हमारी और उनकी जान को खतरा है। आए दिन हादसे होते हैं। सड़क रोड के लेवल पर ही बननी चाहिए।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचाई और ढलान के चलते पैदल चलने वालों व दोपहिया वाहनों के फिसलने और गिरने की घटनाएं हो रही हैं। लोगों का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने अंदर मौजूद संबंधित अधिकारियों और पक्षों से शिकायत की, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों को अपने काम के लिए घंटों इंतजार और परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आम रास्ते की ऊंचाई को सड़क के स्तर के अनुसार दुरुस्त किया जाए, ताकि आवागमन सुगम हो सके और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या पक्ष की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved