Post Views 01
November 27, 2026
ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज,
घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे
अजमेर में ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत घुघरा निवासी परिवादी हरीश के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन माध्यम से 1 लाख 79 हजार रुपये की राशि कटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसआई देवेंद्र राम के मुताबिक, घुघरा निवासी परिवादी हरीश के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ था, जिसकी पहले जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 1,79,000 रुपये स्वतः कट गए।
मामले में बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) व आईटी एक्ट की धारा 66C व 66D के तहत मामला दर्ज होने तथा थाना अधिकारी द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्रेडिट कार्ड से यह राशि किस माध्यम और कहां ट्रांसफर की गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved