Post Views 01
November 27, 2026
अजमेर सुभाष उद्यान के सामने छोटे धड़े की नसियां जी के सामने धंसी सड़क, बड़े हादसे की आशंका; पूर्व उपाध्यक्ष कोशिनोक जैन ने प्रशासन से की जल्द मरम्मत की मांग
अजमेर से बड़ी खबर है, जहां छोटा धड़ा स्थित नसियां जी के सामने सड़क धंसने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा या जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पूर्व उपाध्यक्ष कोशिनोक जैन ने सड़क के अंदर से खोखले होने पर चिंता जताते हुए प्रशासन से जल्द से जल्द इसे दुरुस्त कराने की मांग की है। यह नजारा अजमेर के छोटा धड़ा स्थित नसियां जी के सामने का है, जहां सड़क का हिस्सा धंस गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज भगवान आदिनाथ की कृपा रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि इससे पहले पुल के अंदर भी सड़क धंसी थी, जिसे प्रशासन ने निवेदन के बाद ठीक कर दिया था। लेकिन इस बार नाला नहीं बल्कि सड़क धंसी है, जो अंदर से पोली हो चुकी है और इसका छेद आगे तक बढ़ा हुआ है।
पूर्व उपाध्यक्ष, कोशिनोक जैन छोटा धड़ा पंचायत नसियां जी का कहना है कि यह बेहद अहम मार्ग है, जहां नसियां जी में दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। साथ ही, इसी मार्ग से अस्पताल की सड़क और अजमेर के कई प्रमुख रास्ते जुड़े हुए हैं। ऐसे में यदि इस समस्या पर शीघ्र निर्णय लेकर मरम्मत नहीं की गई, तो यहां किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल लोगों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि इस व्यस्त और संवेदनशील मार्ग की मरम्मत कब तक की जाती है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved