For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179846931
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा |  Ajmer Breaking News: अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान |  Ajmer Breaking News: अजमेर सुभाष उद्यान के सामने छोटे धड़े की नसियां जी के सामने धंसी सड़क, बड़े हादसे की आशंका; पूर्व उपाध्यक्ष कोशिनोक जैन ने प्रशासन से की जल्द मरम्मत की मांग |  Ajmer Breaking News: जीएसटी टीम की जैन टेंट उद्योग पर बड़ी कार्रवाई |  Ajmer Breaking News: संविधान दिवस पर राजकीय महिला इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ ‘विकसित भारत युवा संवाद’, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प |  Ajmer Breaking News: कृषक एडवाइजरी,सरसों की फसल को पेन्टेड बग और आरा मक्खी से बचाकर उत्पादन बढ़ावें |  Ajmer Breaking News: बाल विवाह उन्मूलन हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस घोषित होने से बाल विवाह मिटाना होगा आसान | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान

Post Views 01

November 27, 2026

कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित बीना मेघवंशी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस की संतोष को एक मत से पराजित किया।

अजमेर ग्रामीण में बहुमत के बावजूद कांग्रेस हारी प्रधान का चुनाव: भाजपा में शामिल हुईं बीना मेघवंशी, 10 मत हासिल कर बनीं प्रधान

अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में आखिरकार बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। कांग्रेस के दो निर्वाचित सदस्यों का समर्थन हासिल कर भाजपा ने अपना प्रधान बना लिया। कांग्रेस के टिकट पर वार्ड संख्या 14 से निर्वाचित बीना मेघवंशी ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस की संतोष को एक मत से पराजित किया। बीना मेघवंशी को 10 और संतोष को 9 मत मिले।  अजमेर ग्रामीण पंचायत समिति में कुल 19 सदस्यों में से 11 कांग्रेस और 8 भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। बहुमत के लिए 10 सदस्यों का समर्थन जरूरी था। भाजपा के निर्वाचित सदस्यों में अनुसूचित जाति का कोई सदस्य नहीं होने के चलते भाजपा ने कांग्रेस से निर्वाचित बीना मेघवंशी पर दांव खेला। मेघवंशी वार्ड संख्या 14 से 1,681 मत हासिल कर 441 मतों से विजयी हुई थीं। मतदान के दौरान कांग्रेस के निर्वाचित सदस्यों को समय से पहले बाहर निकालने को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी। प्रशासन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष इंसाफ अली के बीच बातचीत एवं समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद भाजपा का दल मतदान करने पहुंचा। चुनाव के दौरान पंचायत समिति कार्यालय के बाहर पुलिस जाब्ता तैनात रहा। चुनाव परिणाम के बाद कैबिनेट मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने बताया कि कांग्रेस के दो निर्वाचित सदस्य पहले से भाजपा की नीति और रीति से प्रभावित थे तथा उनके साथ लगातार संवाद था। किसी कारणवश भाजपा उन्हें टिकट नहीं दे पाई थी, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। रावत के अनुसार, निर्वाचित होने के बाद दोनों सदस्यों ने खुले रूप से भाजपा में शामिल होकर पार्टी का समर्थन किया।  मंत्री रावत ने नवनिर्वाचित प्रधान बीना मेघवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला प्रमुख और प्रधान दोनों भाजपा के होने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कड़ी से कड़ी जुड़ने से विकास के पहिए को गति मिलती है। जनता ने जिस विश्वास और उत्साह के साथ जनादेश दिया है, उसी विश्वास और उत्साह के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved