Post Views 01
November 27, 2026
अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
अजमेर रेल म्यूजियम को लेकर विवाद: अंधेरे में संचालन और खाली कराने की शुरुआत का दावा
अजमेर में नसीराबाद रोड़ स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे के रेल म्यूजियम के संचालन पर उठे सवाल खड़े हो रहे हैं, कलकत्ता की ठेकेदार फर्म अब सरेंडर करने की स्थिति में आ गई है।
अजमेर स्थित रेल म्यूजियम के संचालन और मौजूदा स्थिति को लेकर सवाल खड़े करते हुए अधिवक्ता विवेक पाराशर ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में शुरू किए गए इस रेल म्यूजियम में पिछले कुछ महीनों से बिजली नहीं है और कनेक्शन काट दिया गया है, जिससे म्यूजियम अंधेरे में चल रहा है। पाराशर के अनुसार, स्कूल-कॉलेज के बच्चों और पर्यटकों को रेलवे का इतिहास दिखाने के उद्देश्य से यह म्यूजियम तैयार किया गया था, लेकिन मौजूदा हालात के चलते इसे खाली कराने की शुरुआत की जा रही है और यह बंद होने की कगार पर पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि म्यूजियम का ठेका पश्चिम बंगाल की एक कंपनी को दिया गया था, जिसने आगे एक रेस्टोरेंट के साथ 5 साल का अनुबंध किया था। रेस्टोरेंट संचालक दिलराज सिंह शेखावत ने आरोप लगाया है कि अनुबंध की अवधि बाकी होने के बावजूद रेलवे के अधिकारी उसे धमका रहे हैं स्टे रेलवे को भेजे जाने के बावजूद म्यूजियम और रेस्टोरेंट को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जबकि न्यायालय से स्टे होने का भी दावा किया गया है। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और सरकार से मामले में हस्तक्षेप कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने तथा रेल म्यूजियम को पुनः सुचारू रूप से चालू कराने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved