For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179849383
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, |  Ajmer Breaking News: जयपुर रोड स्थित प्रादेशिक परिवहन कार्यालय पब्लिक डीलिंग ऑफिस के बाहर ऊंची सड़क से बढ़ी परेशानी,हादसों का खतरा | 

अजमेर न्यूज़: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

Post Views 01

November 27, 2026

वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान परशुराम जी का किया अभिषेक, किया ध्वजारोहण

वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान परशुराम जी का किया अभिषेक, किया ध्वजारोहण

भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम

अजमेर। पुष्कर रोड स्थित भगवान परशुराम जी मंदिर के दो दिवसीय स्थापना दिवस पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित बलराम शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम जी का  दो दिवसीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया जिसमें संत महात्मा सहित ब्राम्हण समाज के लोग बड़े ही उत्साह से भाग लिया  स्थापना दिवस के पहले दिन भगवान परशुराम जी के मंदिर पर रंगोली सजावट, दीपदान व महाआरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह संतो के वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान परशुराम जी का वैदिक अभिषेक किया। इसके साथ ही मंदिर पर ध्वजारोहण किया। अभिषेक व ध्वजारोहण के दौरान भगवान परशुराम जी जयकारे गूंजते रहे। दोपहर तीन बजे बाद सम्मान समारोह व परशुराम बम बम संघर्ष समिति का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी व पूर्व विधायक राकेश पारीक शपथ दिलाई इसके बाद अन्नकूट महोत्सव, महाआरती व प्रसादी का आयोजन हुआ । भगवान परशुराम जी के अभिषेक सहित विभिन्न कार्यक्रमों में संजय तिवारी, विजय लक्ष्मी पारीक, महेंद्र शर्मा, शंभू दयाल शर्मा,  अभिषेक उपाध्याय, गिरधर गौड व मोहन लाल पारीक , बालकृष्ण शर्मा प्रियंक शर्मा, कीर्ति शर्मा व पंडित प्रमोद शर्मा मीडिया प्रभारी सहित महासभा के पदाधिकारी व ब्राह्मण समाज के लोग बढ़चढ़ कर शामिल हुए। भगवान परशुराम जी का वैदिक मंत्रोच्चार से अभिषेक  व महाआरती महंत पंडित प्रकाश शर्मा, मराठा कालीन शिव सागर मंदिर व मोहित शर्मा ने कराया। 
राजस्थान सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी, परशुराम बम बम संघर्ष समिति और सकल ब्राम्हण समाज बंधु शामिल हुए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved