Post Views 01
November 27, 2026
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन।
राजस्थान महिला कल्याण मण्डल द्वारा संचालित एक्सेस टू जस्टिस परियोजना, महिला अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, बाल कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तर पर जागरूकता व शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके दौरान श्रीमान प्रवीण अग्रवाल एडीएम सिटी द्वारा सभी को बालविवाह के विरूद्व शपथ दिलाई गई साथ ही बाल विवाह जागरूकता सम्बंधी पहले पढाई फिर विदाई पोेस्टर का विमोचन किया गया राजस्थान महिला कल्याण मण्डल के निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि कम उम्र और जबरन विवाह के उन्मूलन के पहले अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मण्डल ने जिले के अजमेर, किशनगढ़ , अराई व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में 18 जगहो पर जागरूकता और शपथ ग्रहण कैंडल मार्च कार्यक्रम आयोजित किए। बाल विवाह से बचाई गई लड़कियों, बाल विवाह रुकवाने में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं और विभिन्न क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर बदलाव की वाहक बनी महिला नेतृत्वकर्ताओं की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर बाल विवाह के खिलाफ एकजुटता दिखाई और इस अपराध को समाप्त करने का संकल्प लिया। साथ ही निकाले गए कैंडल मार्च में बाल विवाह से प्रभावित महिलाओं, बच्चों, पुरुषों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने हिस्सा लिया यह अभियान 8 मार्च तक जारी रहेगा। साथ ही, कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करेंगे तथा 100 दिवसीय अभियान के तहत जिले के 200 गावों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि “हमने इस जिले में बाल विवाह के खिलाफ एक छोटी-सी पहल के साथ शुरुआत की थी। आज यह अभियान देशभर में फैल चुका है और संयुक्त राष्ट्र तक इसकी गूंज पहुंची है। यह दिखाता है कि जमीनी स्तर पर ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ किया गया काम बड़े सामाजिक बदलाव की नींव बन सकता है। हमारा लक्ष्य अब भी वही है, हर बच्चे को सुरक्षित बचपन और हर बेटी को अपनी जिंदगी चुनने का अधिकार मिले।”कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति से अंजलि शर्मा, तब्बसुम बानो, अरविन्द मीणा, राजलक्ष्मी करारिया, बाल अधिकारिता विभाग से प्रकाश , मुफती मोेहम्मद चाइल्ड लाइन से प्रेमनारायण व राजस्थान महिला कल्याण मण्डल से जिला समन्वयक दीपक कुमार जोरम, पूजा, राहुल अंतिमा व अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved