For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179850716
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

अजमेर न्यूज़: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

Post Views 01

November 27, 2026

क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने अजमेर महानगर के अभियान की सराहना की, विभिन्न फैक्ट्रियों में श्रमिकों को बनाया हितचिंतक

विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन

क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने अजमेर महानगर के अभियान की सराहना की, विभिन्न फैक्ट्रियों में श्रमिकों को बनाया हितचिंतक


अजमेर ,  विश्व हिंदू परिषद अजयमेरु महानगर चित्तौड़ प्रांत द्वारा संगठन के विस्तार एवं समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन के विचारों, उद्देश्यों और सेवा कार्यों से जोड़ने के लिए संचालित हितचिंतक अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने अजमेर प्रवास के दौरान अजमेर महानगर द्वारा चलाए जा रहे हितचिंतक अभियान की सराहना की तथा कार्यकर्ताओं के प्रयासों को संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

      प्रखंड अध्यक्ष संदीप बंसल ने बताया कि अपने अजमेर प्रवास के दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने विभिन्न फैक्ट्रियों में पहुंचकर श्रमिकों से संपर्क किया और उन्हें विश्व हिंदू परिषद के द्वारा चलाए जा रहे "हितचिंतक सदस्यता अभियान" की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को संगठन के उद्देश्यों, सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों से अवगत कराते हुए हितचिंतक सदस्य बनाया। इस दौरान श्रमिकों ने भी अभियान के प्रति उत्साह दिखाते हुए संगठन से जुड़ने में रुचि व्यक्त की।

         क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही संगठनात्मक कार्यों को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जा सकता है। हितचिंतक अभियान विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रत्येक 3 वर्षों में चलाया जाता है जिसे समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने और उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति से संपर्क स्थापित कर उसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हितचिंतक अभियान को और गति प्रदान करते हुए महानगर के प्रत्येक क्षेत्र, गली-मोहल्ले एवं प्रत्येक हिंदू घर तक संपर्क स्थापित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण एवं निरंतर प्रयासों से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता से संगठन के सेवा एवं सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।

        महानगर मंत्री कैलाश सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि अजमेर महानगर में हितचिंतक अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ता निरंतर जनसंपर्क कर समाज के विभिन्न वर्गों को संगठन से जोड़ने में जुटे हुए हैं। अभियान को मिल रहे समर्थन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है तथा अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, गतिविधियों तथा समाजहित में किए जा रहे विभिन्न कार्यों के संबंध में भी चर्चा की गई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद कुमार ने कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान जनसंपर्क को प्राथमिकता देने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।             
 कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक आनंद अरोड़ा, क्षेत्रीय मातृशक्ति संयोजिका अभिलाषा यादव, प्रांत उपाध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस स्नेहलता पंवार, प्रांत सहमंत्री एवं सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश किशन गुर्जर, संजय अरोड़ा, विभाग संगठन मंत्री बनवारी लाल, महानगर अध्यक्ष सीए अजित अग्रवाल, महानगर उपाध्यक्ष विजय सिंह भाटी, महानगर मंत्री कैलाश सिंह भाटी, महानगर बजरंग दल संयोजक चेतन सैनी, प्रखंड 2 अध्यक्ष संदीप बंसल, सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved