Post Views 01
November 28, 2026
महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन
महान समाज सुधारक और शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले युगपुरुष महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, ज्योतिबा फुले के साथ-साथ माता सावित्रीबाई फुले ने भी शिक्षा, विशेषकर महिला शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा अजमेर, देश और विश्व उन्हें नमन कर रहा है। साथ ही, उनकी स्मृतियों को जीवंत रखने और समाज को व्यवहार में प्रेरणा देने के उद्देश्य से आगामी जन्मोत्सव पर नई संस्था का नाम उनके नाम पर रखने का प्रयास भी किया जा रहा है।
विधायक एवं पूर्व मंत्री अनीता भदेल ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 136वीं पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि के अवसर पर हम सब उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने उस काल में शिक्षा की जो अलख जगाई, आज हम यह कह सकते हैं कि दलित समाज और पिछड़े समाज को शिक्षा से जोड़ने का उन्होंने काम किया और शिक्षा सबके लिए सुलभ हो, यह बात उन्होंने इतने वर्षों पूर्व कही। उसका परिणाम है कि आज शिक्षा से कोई वर्ग वंचित नहीं है।
सरकारी योजनाएं, सरकारी नीतियां जो भी शिक्षा के लिए बनीं, वो उनकी प्रेरणा से ही बनीं। उन्होंने उस समय जो शिक्षा के लिए कार्य किया, उसका परिणाम है कि आज हर व्यक्ति अपने आप को शिक्षित करके राष्ट्र के लिए कैसे उपयोगी बने और अपने मानव जीवन को कैसे सार्थक बनाए, उसके लिए आज उसके पास अवसर हैं। आज उसको आगे बढ़ने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हैं।
तो यह सब कुछ आज जिस युग में हम जी रहे हैं, आज जिस युग में हम विकास की बातें करते हैं, वह सब बातें और शिक्षा का महत्व समझाने का काम महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने किया। आज हम उनको श्रद्धांजलि नमन करते हैं और ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं कि समाज के लिए हम भी आगे समय में क्या कुछ कर सकते हैं, ऐसी उनसे हमको प्रेरणा लेनी चाहिए।इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले जागृति मंच के पूनम चंद मारोठिया,निगम महापौर अनामिका शर्मा,रमेश चौहान सहित भाजपा पार्षद एवं माली सैनी समाज के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved