For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180026908
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। | 

अजमेर न्यूज़: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद

Post Views 01

November 28, 2026

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद

अजमेर में महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले सर्किल पर महात्मा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने समाज सुधार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में महात्मा फुले के योगदान को याद किया। अजमेर शहर जिला ​​कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने कहा कि आज महात्मा ज्योतिबा फुले की  136वीं पुण्यतिथि है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता आज उन्हें नमन करते हैं। जैसा मालूम है कि उस वक्त इन्होंने समाज में जो कुरीतियां थीं—महिलाओं को शिक्षा नहीं थी, छुआछूत थी और अन्य जो भी कुरीतियां थीं, उनको हटाया। इन्होंने अपनी पत्नी को भी इसमें साथ शामिल किया, जिसमें महिलाओं को शिक्षा देना, महिलाओं का पुनर्विवाह कराना और छुआछूत हटाना—यह सब उन्होंने उस वक्त किया था। हम उनको नमन करते हैं और विश्वास दिलाते हैं कि जो भी उन्होंने शिक्षा दी, उसी के मार्ग पर चलकर हम सब आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि समाज में समानता, शिक्षा और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले के दिखाए रास्ते पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल की अगुवाई में कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, वार्ड अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों सहित समस्त कांग्रेसजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक उत्थान, महिला शिक्षा, वंचित एवं शोषित वर्गों के अधिकारों तथा समाज में समानता स्थापित करने के लिए किए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved