For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180027819
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी

Post Views 01

November 28, 2026

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है।

सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी
​
सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मृतका के परिजन और वार्डवासी मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक शव नहीं उठाया जाएगा और धरना जारी रहेगा। वार्ड-62 के मुकेश जेदियाय के मुताबिक, 27 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इंद्रा कॉलोनी निवासी महिला सफाईकर्मी गीता देवी (पत्नी संन्नूजी तेजी) सफाई कार्य कर रही थीं। इसी दौरान एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात करीब 8:30 बजे उनकी मौत हो गई। ​घटना के बाद समाज के लोग और वार्डवासी मौके पर एकत्र हुए। परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और घर में चार बेटियां व एक बेटा है, जिससे परिवार का गुजारा मुश्किल से चल पाता है। ​प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अन्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और बीमा सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। आरोप है कि संबंधित ठेकेदार व कंपनी का कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा है और आने में भी आनाकानी की जा रही है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved