For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 180028558
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव |  Ajmer Breaking News: सड़क हादसे में महिला सफाईकर्मी की मौत, परिजनों व वार्डवासियों ने दी शव न उठाने की चेतावनी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वरुण सागर रोड चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में चिंता, स्पष्टता और मुआवजे की मांग। |  Ajmer Breaking News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं सांसद अजय माकन पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सपत्नीक पहुंचे अजमेर, |  Ajmer Breaking News: महान समाज सुधारक, शिक्षा क्रांति के अग्रदूत एवं सामाजिक समानता के प्रबल समर्थक महात्मा ज्योतिबा फुले  की 136वीं पुण्यतिथि पर किया नमन, समाज सुधार के योगदान को किया याद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 का आगाज, पहली बार नए परिसर में मतदान और महिला आरक्षण की व्यवस्था |  Ajmer Breaking News: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल |  Ajmer Breaking News: महात्मा ज्योतिबा फुले की 136वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ओर विधायक अनीता भदेल ने भी किया नमन |  Ajmer Breaking News: तीर्थ राज ​पुष्कर के वराह घाट पर रूसी प्रतिनिधिमंडल का आध्यात्मिक आयोजन, विश्व शांति और बंधुत्व का संकल्प |  Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन | 

अजमेर न्यूज़: नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

Post Views 01

November 28, 2026

फ्लोरबॉल में राजस्थान की यह पहली राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी रही, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया।

नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 8 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का गौरव

अजमेर। स्पेशल ओलंपिक भारत के तत्वावधान में चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित स्केटिंग रिंग में 20 से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित नेशनल फ्लोरबॉल चौंपियनशिप में राजस्थान के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। फ्लोरबॉल में राजस्थान की यह पहली राष्ट्रीय स्तर की भागीदारी रही, जिसमें खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का परिचय दिया।

राजस्थान महिला कल्याण मंडल की मुख्य कार्यकारी एवं सचिव श्रीमती क्षमा आर. कौशिक, ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यूनिफाइड स्पोर्ट्स दिव्यांग एवं सामान्य खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का अवसर प्रदान कर समानता, सहयोग एवं समावेशिता का संदेश देता है।

राजस्थान टीम के मुख्य प्रशिक्षक (हेड कोच) विवेक कुमार यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने जूनियर-सी, जूनियर-डी एवं सीनियर वर्ग में भाग लिया। जूनियर-सी वर्ग की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि जूनियर-डी वर्ग ने पाँचवाँ स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में राजस्थान की टीम का जम्मू-कश्मीर के साथ कड़ा एवं रोमांचक मुकाबला हुआ। गुजरात के विरुद्ध हार का सामना करने के बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए मध्य प्रदेश को पराजित कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

निदेशक राकेश कुमार कौशिक ने बताया कि राजस्थान की सीनियर टीम में कुल सात खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया, जिनमें राजस्थान महिला कल्याण मंडल के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए। मंडल की ओर से कार्तिक यादव, प्रवीण सिंह फाल्गुन चौहान एवं एकांश सहित चार खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त राजस्थान महिला कल्याण मंडल की शाखा मीनू स्कूल के चार खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। जूनियर वर्ग में एकांश ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि माधू ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जोधपुर के यूनिफाइड पार्टनर नरेश सिरवी, कोटा के यूनिफाइड पार्टनर देवेंद्र तथा जयपुर के यश एवं यशराज सिंह ने भी कांस्य पदक हासिल किए,

समापन समारोह में स्पेशल ओलंपिक भारत के संयुक्त निदेशक खेल श्री हरप्रीत सिंह एवं चंडीगढ़ की एरिया डायरेक्टर श्रीमती शीतल नेगी शर्मा ने खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्पेशल ओलंपिक भारत के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. भगवान सहाय शर्मा ने भी राजस्थान टीम के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का अजमेर रेलवे स्टेशन पर अभिभावकों एवं परिजनों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान अभिभावकों ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved