Post Views 01
November 28, 2026
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने अजमेर दरगाह में पेश की मखमली चादर और अकीदत के फूल
अजमेर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन शनिवार को विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ अजमेर पहुंचे। यहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में हाजिरी देकर अकीदत के साथ मखमली चादर और फूल पेश किए तथा देश में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।अजमेर पहुंचने पर उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। दरगाह शरीफ में उन्होंने सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की शिक्षाओं और इंसानियत, मोहब्बत तथा आपसी भाईचारे के पैगाम को याद किया। उन्होंने दरगाह में कुछ समय बिताकर देश और प्रदेश की तरक्की, शांति और सद्भावना के लिए दुआ की। इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़, डॉ. राजकुमार जयपाल, सहित अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे। सभी ने दरगाह में जियारत कर ख्वाजा साहब के दरबार में अपनी अकीदत का इजहार किया।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved