For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 179855308
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: विहिप के हितचिंतक अभियान को मिल रहा व्यापक समर्थन |  Ajmer Breaking News: अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शपथ व पहले पढाई फिर विदाई पोस्टर विमोचन। |  Ajmer Breaking News: पुष्कर के दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत |  Ajmer Breaking News: भगवान परशुराम जी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम |  Ajmer Breaking News: फायसागर पुलिस चौकी के सामने एक किड्स वेयर की दुकान पर ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर 2,800 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। |  Ajmer Breaking News: वरुण सागर रोड के पास कार और दोपहिया वाहन की टक्कर, क्षतिपूर्ति को लेकर हुआ विवाद |  Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे अस्पताल में दवा न मिलने और बदसलूकी का आरोप, पेंशनर करेंगे डीआरएम से शिकायत |  Ajmer Breaking News: अजमेर के रेल म्यूजियम में बिजली गुल और बंद होने की कगार पर होने का आरोप, सेंट्रल गर्वमेंट के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल |  Ajmer Breaking News: ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड का मामला दर्ज, घूघरा निवासी पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से स्वतः 1,79,000 रुपये कटे |  Ajmer Breaking News: अजमेर दक्षिण विधानसभा के वार्ड नंबर 47 में 52 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास, | 

राजस्थान न्यूज़: उदयपुर में धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे की शादी में अशोक गहलोत और जगदीप धनखड़ एक साथ, तीन हफ्ते पहले घर में मातम था

Post Views 01

November 27, 2026

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दोनों पहुंचे।

उदयपुर में कांग्रेस नेता और राजस्थान पर्यटन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे गिरीश राठौड़ की शादी हुई। समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दोनों पहुंचे।

राठौड़ कांग्रेस के नेता हैं और इस पंचायत चुनाव में पार्टी ने उन्हें खैरथल-तिजारा जिले का पर्यवेक्षक बनाया था। धनखड़ भाजपा से रहे हैं और अगस्त 2022 से जुलाई 2025 तक देश के उपराष्ट्रपति थे। शादी के इस मौके पर दोनों एक ही तस्वीर में दिखे।

इसी दौरे में धनखड़ की तबीयत बिगड़ी

धनखड़ इन्हीं दिनों राजस्थान में हैं। गुरुवार तड़के वे नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी की मंगला झांकी के दर्शन करने गए थे। वहीं नाथद्वारा में धनखड़ की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें मंदिर परिसर में ऑक्सीजन देकर श्री गोवर्धन राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया था। जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें स्वस्थ बताया और वे उदयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए थे।

न्योता देने के दो दिन बाद घर में निधन हुआ था

इस शादी का सिलसिला तीन हफ्ते पहले शुरू हुआ था। धर्मेंद्र राठौड़ परिवार के साथ 4 नवंबर को वैभव गहलोत के आवास पहुंचकर न्योता दिया था। उसके ठीक दो दिन बाद, 6 नवंबर को उनकी मां सायर कंवर का निधन हो गया। अंतिम संस्कार उसी शाम पुष्कर के पास पैतृक गांव नांद में हुआ था। राठौड़ ने तब मां को अपना प्रथम गुरु और वात्सल्य की प्रतिमूर्ति बताया था। बाद में श्रद्धांजलि देने वैभव गहलोत नांद पहुंचे थे। निधन के बीस दिन बाद घर में शादी हुई है। धर्मेंद्र राठौड़ और वैभव गहलोत, दोनों को इस बार पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पर्यवेक्षक बनाया गया था। वैभव को अलवर और राठौड़ को खैरथल-तिजारा की जिम्मेदारी मिली थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved