Post Views 11
November 16, 2026
जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे की दोहिती तनीषा श्रॉफ और तुषार मानेकलाल की शादी का जश्न शुरू हो गया है। संगीत सेरेमनी में शामिल होने के लिए करीब 200 मेहमान पहुंचे हैं। दोनों रविवार, 15 नवंबर को परिणय सूत्र में बंधेंगे। वेडिंग सेरेमनी शुक्रवार से उम्मेद भवन पैलेस में चल रही है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में देश की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
मेहमानों का स्वागत, राजस्थानी व्यंजन और चार्टर प्लेन
शनिवार को जोधपुर में 8 चार्टर प्लेन आए। समारोह में आए मेहमानों ने राजस्थानी व्यंजनों का लुत्फ उठाया, और उम्मेद भवन पैलेस में फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया गया। शनिवार को उद्योग जगत की कई हस्तियां सूर्य नगरी पहुंचीं। रिपोर्टों के अनुसार रविवार को बॉलीवुड की कई हस्तियों के आने की संभावना है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved