Post Views 21
November 16, 2026
जयपुर की उप महापौर सरोज कंवर शनिवार को मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केंद्र में अखिल विश्व गायत्री परिवार के दीपावली स्नेह मिलन एवं साधना संकल्प समारोह में शामिल हुईं। समारोह वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में हुआ। इसमें गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ जयपुर जिले के गायत्री चेतना केंद्रों, शक्तिपीठों, प्रज्ञा मंडलों और युवा मंडलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समारोह में जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत साधना और संकल्प के माध्यम से समाज में सकारात्मकता, संस्कार और सेवा भाव बढ़ाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सांगानेर पार्षद गिरिराज शर्मा, सिविल लाइंस पार्षद सुभाष सिंघवी, राजस्थान प्रभारी ओमप्रकाश अग्रवाल, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके गोयल, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कौशिक, डॉ. प्रशांत भारद्वाज, वार्ड 40 के पार्षद नीरज गर्ग, वार्ड 42 के पार्षद दयाराम धाकड़, जयपुर जिला समन्वयक केदार शर्मा और गिरधर गोपाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved