For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164750307
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर में चेस्ट मास्टरी CME एवं स्टेट लेवल पीजी क्विज 2026 का आयोजन |  Ajmer Breaking News: हर वार्ड का बनेगा सफाई प्लान, कचरा संग्रहण व्यवस्था होगी मजबूत,विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने ली नगर निगम की बैठक |  Ajmer Breaking News:  राजस्थान शिक्षक संघ (राधाकृष्णन) ने राज्य कर्मचारियों के लंबित भुगतान को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा |  Ajmer Breaking News: अजमेर जिला कंज्यूमर कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में खाने के पैकेट और खाद्य सामग्री बिखरी मिलने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: गेगल थाना अंतर्गत गगवाना पुलिया पर ब्लाईण्ड मर्डर की सनसनीखेज वारदात का खुलासा, |  Ajmer Breaking News: दयानंद महाविद्यालय में छात्र समस्याओं को लेकर एबीवीपी का हल्लाबोल, |  Ajmer Breaking News: जयपुर में वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, चुनाव आयोग कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च |  Ajmer Breaking News: तीर्थगुरु पुष्कर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के संकल्प के साथ आज पवित्र पुष्कर सरोवर के नगर पालिका घाट से विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ |  Ajmer Breaking News: थाना हरिभाऊ उपाध्याय नगर ने थाना क्षेत्र व अजमेर शहर से स्कूटी एवं मोटरसाईकिल चोरी करने वाले दो नाबालिक बालको के कब्जे से 06 दुपहियां वाहन बरामद कर निरूद्ध किया ।  |  Ajmer Breaking News: गुड़ामालानी में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने सुनी मन की बात | 

उदयपुर न्यूज़: गवरी को 'पाखंड' बताने पर भड़का आदिवासी समाज, कलेक्ट्री पर प्रदर्शन

Post Views 91

September 28, 2026

युवक ने बाद में मांगी माफी

अनिल वनवानी/उदयपुर। गवरी नृत्य को लेकर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में सोमवार को लोगों ने कलेक्ट्री पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में गवरी नृत्य को 'पाखंडवाद' बताते हुए इसके पारंपरिक स्वरूप पर सवाल उठाए थे। युवक ने गवरी में पुरुषों के महिलाओं का स्वरूप धारण करने, घुंघरू पहनने, कुंडल और लिपस्टिक लगाने को लेकर भी आपत्ति जताई थी।
गवरी के पारंपरिक स्वरूप पर उठाए सवाल
जानकारी के अनुसार, करीब तीन दिन पहले युवक ने गवरी नृत्य करने वाले एक व्यक्ति से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में उसने गवरी के पात्रों और उनके पारंपरिक श्रृंगार को लेकर सवाल किए। साथ ही गवरी में माता, शिव और पार्वती के स्वरूप को लेकर भी टिप्पणी की।
वीडियो सामने आने के बाद आदिवासी समाज में नाराजगी बढ़ गई। लोगों ने इसे समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा पर आपत्तिजनक टिप्पणी बताते हुए युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
दूसरे दिन ही जारी किया माफी का वीडियो
विवाद बढ़ने के बाद युवक ने अगले ही दिन एक दूसरा वीडियो जारी कर माफी मांग ली। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी न की जाए।
गवरी आदिवासी समाज की सदियों पुरानी लोक परंपरा मानी जाती है, जिसे समाज आज भी श्रद्धा और परंपरा के साथ निभाता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved