For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 164434690
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​अजमेर को मिली बड़ी सौगात: 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 'वरुण सागर-खरेखड़ी' सड़क का हुआ शिलान्यास।   |  Ajmer Breaking News: रामगंज स्थित कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर के तीन दिवसीय  वार्षिक विशाल मेले का समापन, अंतिम दिन उमड़ा डेढ़ से दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब   |  Ajmer Breaking News: अजयमेरू लेडीस सोशल सोसाइटी द्वारा बुजुर्गों के साथ मन की बात पर चर्चा.. |  Ajmer Breaking News: सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की फिक्र और उनके फलसफे मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत पर एक किताब लिखी गई |  Ajmer Breaking News: अजमेर में मदद के नाम पर ब्लैकमेलिंग का खेल, CRPF जवान से UPI के जरिए 89 हजार रुपये ऐंठे |  Ajmer Breaking News: निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए 28 सितंबर को जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज अजमेर को मिली बड़ी सफलता। थाना कृष्णगंज के टॉप-10 के 02 ईनामी बदमाश गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: अजमेर डेयरी में विशिष्ट अतिथियों ने किया प्लांट का भ्रमण: चेयरमैन रामचन्द्र चौधरी ने साझा की डेयरी की आधुनिक कार्यप्रणाली व उपलब्धियाँ |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा लगातार किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में पहली बार हुआ जटिल कैरोटिड आर्टरी का ऑपरेशन, लकवे से पीड़ित महिला को मिली नई उम्मीद। | 

उदयपुर न्यूज़: 2 करोड़ की रिश्वत का खेल! ASP गिरफ्तार, दलाल 2 करोड़ लेते रंगे हाथ पकड़ा

Post Views 71

September 27, 2026

मामला नगर निगम के 272 प्लॉट घोटाले से जुड़ा

अनिल वनवानी/उदयपुर। 2 करोड़ रुपए की रिश्वत के मामले में SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी को ACB ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले शनिवार को ACB ने उनके कथित दलाल सज्जन सिंह जैन को 2 करोड़ रुपए लेते हुए ट्रैप किया था। मामला उदयपुर नगर निगम के 272 प्लॉट घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि केस में FR लगाने और जब्त सामान छुड़ाने के बदले 2 करोड़ रुपए की डील हुई थी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दलाल सज्जन सिंह ने भरोसा दिलाने के लिए उसकी मुलाकात ASP मुकेश सोनी से उदयपुर में एक चौराहे के पास खड़ी कार में करवाई। कार की आगे वाली सीट पर ASP बैठे थे, जबकि पीछे शिकायतकर्ता और दलाल बैठे थे।

बताया गया कि बातचीत के दौरान दलाल ने 2 करोड़ रुपए की मांग की, लेकिन रिकॉर्डिंग के डर से ASP चुप रहे। हालांकि, शिकायतकर्ता के मुताबिक आखिर में ASP ने अपने मोबाइल की स्क्रीन पर सिर्फ “2 करोड़” लिखकर दिखाई और मामले के निपटारे का इशारा किया।

इसके बाद ACB ने शिकायत का सत्यापन किया। ट्रैप के दौरान दलाल को 4 लाख रुपए असली और 1.96 करोड़ रुपए डमी नोटों से भरा बैग दिया गया। जैसे ही उसने बैग लिया, ACB टीम ने उसे पकड़ लिया। दलाल की गिरफ्तारी के बाद ASP मुकेश सोनी को शनिवार देर रात बालोतरा स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया और रविवार को ACB ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब 272 प्लॉट घोटाले से जुड़े इस रिश्वत कांड की जांच में कई और राज सामने आने की संभावना है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved