Post Views 01
September 26, 2026
संभाग के सबसे बड़े जेएलएन अस्पताल के बाहर मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा लगातार किए जा रहे अस्थायी अतिक्रमण के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई,
मेडिकल स्टोर्स के बाहर रखा सामान किया जप्त, सड़क पर खड़े वाहनों को भी उठाया
अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू अस्पताल के बाहर सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
ट्रैफिक सीओ अंजू यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान सड़क के बीच तक सामान रखकर रास्ता बाधित करने वाले दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया। वहीं नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त किया गया।ट्रैफिक सीओ अंजू यादव ने बताया कि अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि अतिक्रमण के कारण अस्पताल आने-जाने वाली एंबुलेंस को भी रास्ता नहीं मिल पाता है, इसके साथ ही सड़क पर अतिक्रमण के चलते जाम की स्थिति भी बनी रहती है।इन्हीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आज जेएलएन अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।सीओ अंजू यादव ने स्पष्ट किया कि पूर्व में उनके द्वारा मेडिकल स्टोर संचालकों को कई बार अतिक्रमण न करने की समझाइश की गई लेकिन ये लोग नहीं माने अस्पताल के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने और अतिक्रमण पर लगाम लगाने के लिए आज यह कार्रवाई की गई है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved