For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163911677
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजनीतिक कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों? सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप-डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: कायड़ के नजदीक महेश कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह चौहान की मारुति में 6 फिट लम्बा सांप घुसा होने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में श्री दगडू सेठ गणेश विसर्जन शोभायात्रा, नासिक से मंगाए ढोल की थाप पर जमकर नाचे भक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश,

Post Views 01

September 25, 2026

वार्ड नंबर 3 में अधिकारियों संग निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश, खाली प्लॉटों में कचरा न फेंकने की अपील

अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण,अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश,

वार्ड नंबर 3 में अधिकारियों संग निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश,खाली प्लॉटों में कचरा न फेंकने की अपील

नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार सुबह ​क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के उद्देश्य से आज वार्ड नंबर 3 में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। स्थानीय पार्षद एवं महापौर अनामिका ने संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय निवासियों की शिकायतें सुनीं।
​दौरे के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में कॉलोनियों का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने नालियों में उगी घास, गंदगी और सफाई से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और वार्ड में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जा सके।
​निरीक्षण के अंत में आम जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया गया। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और खाली प्लॉटों या सड़कों पर गंदगी न फैलाएं।इसके बाद महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा द्वारा नगर निगम के संपूर्ण भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
उन्होंने निगम के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को जाना साथ ही कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया ओर उन्हें शहर हित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से आमजन के कार्य करने की नसीहत दी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved