For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163687370
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम....

Post Views 01

September 24, 2026

ज़ैद खान ने फिल्म बनारस से अपने कैरियर का कामयाब आगाज़ किया और 2026 में अनिल कुमार के डायरेशन में फिल्म "कल्ट" में अहम किरदार भी किया है।

बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम....

फिल्म बनारस से मशहूर हुए बॉलीवुड फिल्म एक्टर ज़ैद खान अपने साथियों के साथ अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे , जहां उन्होंने सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि के दरबार में अकीदत की चादर और फुल पेश किए। इस खास मौके पर उन्होंने हजारों लोगों के लिए दरगाह में 11वीं शरीफ़ के लंगर का ऐहतमाम भी किया। ज़ैद खान को दरगाह की जानिब से खादिम सैय्यद असग़र हाशमी ने ज़ियारत कराई और दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। ज़ैद खान कर्नाटक हुकूमत के मशहूर मिनिस्टर बी ज़ेड जमीर अहमद खान के बेटे है और उनकी जानिब से अजमेर शरीफ दरगाह में शुकराना चादर पेश करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने दरगाह शरीफ में हजारों जायरीन के लिए 11वीं शरीफ का लंगर अपने हाथों से तकसीम किया। ज़ैद खान ने फिल्म बनारस से अपने कैरियर का कामयाब आगाज़ किया और 2026 में अनिल कुमार के डायरेशन में फिल्म "कल्ट" में अहम किरदार भी किया है। जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस मलायका वासुपाल और रचना राम भी नजर आई थी। अजमेर दरगाह पहुंचे ज़ैद खान और उनके साथियों ने बी ज़ेड ज़मीर अहमद खान के सियासी जिंदगी में आफतों से महफूज़ रहने और उनके हक में खुशियों की दुआ मांगी। इसी तरह अदाकारी के मैदान में ज़ैद खान की कामयाबी के लिए भी खुसूसी दुआ का ऐहतमाम किया गया। गौरतलब है कि ज़ैद खान फिल्म बनारस के रिलीज़ के वक्त भी अजमेर शरीफ हाजिरी देने आए थे और अब फिल्म कल्ट के रिलीज़ होने के बाद भी ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में ज़ियारत करने अजमेर आए है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved