Post Views 31
September 24, 2026
अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न....
हजरत शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ियल्लाहु ताअला अन्हु के उर्स की शाही महफिल अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी पर मुनाकिद हुई। जहां जहां देर रात जायरीन का हुजूम नजर आया और बड़े पीर साहब के चिल्ला शरीफ पर नजरों नियाज का सिलसिला बरकरार रहा। इस मौके पर दरगाह को खूबसूरत रोशनी से सजाया गया था और दरगाह के शाही कव्वाल पार्टी ने सूफियाना कलाम पेश किया। इसी तरह मुल्क भर के खानाबदोश समाज के लोगों की एक अनोखी अदालत भी लगी, जहां पूरे साल के मनमुटाव के फैसले हुए। गौर तलब है कि इस समाज के पूरे साल होने वाले मामलात की साल में एक मर्तबा ही अजमेर में अदालत लगती है। जहां पर समाज के पंच पटेल मिलकर समाज के छोटे बड़े तमाम मसलों को हल करते है। अजमेर दरगाह के खादिम सैयद सुल्तान चिश्ती उर्फ रोमी बाबा ने बताया कि अजमेर की ऊंची पहाड़ी पर बड़े पीर साहब का चिल्ला शरीफ है जहां हजरत गौस पाक रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स मुबारक़ हर साल मनाया जाता है। इस मौके पर कुल की रस्म साथ उर्स ए कादरिया का जश्न मनाया जाता है। उर्स का कुल और फातेहा के साथ शजरा ए कादरिया भी पढ़ा जायेगा। उर्स का इख़्तताम 11 रबी उस्सानी को शाही महफिल से होगा जिसमें बड़ी तादाद में जायरीन शिरकत करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved