Post Views 21
September 24, 2026
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी...
कर्नाटक स्टेट के मशहूर कॉमेडियन अकबर बिन तबर सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्ला अलैह के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने साथियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अक़ीदत की चादर और फूल पेश किए और अपनी जिंदगी में कामयाबी की दुआ मांगी। इस मौके पर दरगाह के खादिम सैयद असगर हाशमी ने उन्हें जियारत कराई और सैय्यद सलमान चिश्ती ने उन्हें दरबार की दस्तारबंदी कर तबर्रुक पेश किया। दरगाह ज़ियारत के बाद अकबर बिन तबर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अजमेर आकर बेहद सुकून मिलता है। यही वजह है कि ख्वाजा गरीब नवाज का करम उन पर हमेशा बना रहता है। अकबर न बताया कि उन्हें कॉमेडी करने का बेहद शौक है जिसकी वजह से उन्हें साउथ के आलावा विदेश में भी खूब पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों का एहतराम और उनसे मोहब्बत से ही कामयाबी की बुलंदी हासिल होती है। यही वजह है कि वो और उनकी फैमिली अक्सर अजमेर शरीफ दरगाह में हाजिरी देने आती रही है। अकबर बिन तबर ने फिल्म गुल्लू दादा रिटर्न्स,बेरोजगार,जबरदस्त, फैमिली पैक,दावते इश्क और हैदराबाद के शोले जैसी कई फिल्में शामिल है। इसके अलावा 2026 और 27 में भी उनकी नई मूवी भी जल्द आएगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved