For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163689096
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।  

Post Views 11

September 24, 2026

​लगातार आठवीं बार भाजपा बोर्ड पर विश्वास जताने के लिए जनता और पार्षदों का जताया आभार।  

अजमेर नगर निगम के नए मेयर और डिप्टी मेयर का पदभार ग्रहण समारोह
​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।  
​लगातार आठवीं बार भाजपा बोर्ड पर विश्वास जताने के लिए जनता और पार्षदों का जताया आभार।  

​अजमेर नगर निगम में आज नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक अनीता भदेल, देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की मौजूदगी रही। इस दौरान नेताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और शहर के विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।  

​नगर निगम कार्यालय में पदभार ग्रहण के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मेयर और डिप्टी मेयर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अजमेर की जनता और सभी पार्षदों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।  
​आज अजमेर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर ने पदभार ग्रहण किया है। मैं दोनों को अपनी ओर से बहुत-बहुत बधाई देता हूँ, शुभकामनाएं देता हूँ। साथ में अजमेर के सभी पार्षदों को और जनता को भी आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने आठवीं बार भाजपा के बोर्ड में विश्वास व्यक्त किया है। मैं सबसे अपेक्षा करता हूँ कि सब एक टीम के रूप में जुट करके अजमेर के विकास में सहयोग करेंगे और उसमें कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने सभी पार्षदों से अपील की कि वे एक टीम की तरह एकजुट होकर शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएं ताकि अजमेर के बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके। 

नवनिर्वाचित महापौर ने पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि अजमेरवासियों की सेवा मेरी प्राथमिकता, जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाऊंगी।​महापौर ने कहा कि मैं सभी बड़ों को प्रणाम करती हूँ। आज सबने मुझ पर विश्वास करके इस पदभार पर बैठाया है, तो यह केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को मैं महसूस भी कर रही हूँ। 
अजमेरवासियों को अपना परिवार समझकर, पूरे कर्तव्य और निष्ठा के साथ मुझे यह जिम्मेदारी निभानी है। मैं सबके विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरूंगी, यह मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ।


सबका साथ, सबका विकास के साथ अजमेर को स्वच्छ व सुंदर बनाना प्राथमिकता: उपमहापौर हेमंत सांखला ने पदभार ग्रहण करने के बाद 
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि नगर निगम के सभी 80 वार्डों को साथ लेकर शहर के सर्वांगीण विकास और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
​उन्होंने पार्टी के शीर्ष संगठन नेतृत्व, अपनी मार्गदर्शक एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।
​'सबका साथ, सबका विकास' का मूलमंत्र: सांखला ने कहा कि नगर निगम का बोर्ड बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
​80 वार्डों का समान विकास: शहर के सभी 80 वार्डों के पार्षदों को साथ लेकर बिना पक्षपात के कार्य किया जाएगा।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved