Post Views 01
September 23, 2026
आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण
23 सितम्बर 2026 अजमेर राजस्थान महिला कल्याण मंडल (RMKM), चाचियावास के संस्था निदेशक श्री राकेश कुमार कौशिक के निर्देशन में संचालित आजीविका कार्यक्रम के तहत ग्राम पिंगलोद व चौकीदारो की ढाणी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सहायक निदेशक आजीविका सत्तार मोहम्मद, आजीविका सलाहकार अंशु यादव, आजीविका समन्वयक अनिता चौहान एवं समूह समन्वयक शसज्जन सिंह ने महिलाओं को आजीविका विस्तार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा दिए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों एवं आजीविका के अवसरों की जानकारी भी महिलाओं को दी गई। इनमें मशरूम उत्पादन, बकरी पालन तथा घरेलू सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार कर आय अर्जित करने जैसे विषय शामिल रहे।
इसके साथ ही सिलाई सेंटर स्थापित कर रोजगार के अवसर विकसित करने, बाजार से कार्य एवं रोजगार उपलब्ध कराने तथा बकरी पालन को उन्नत तकनीक एवं बेहतर प्रबंधन के साथ करते हुए आय बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को अपनी रुचि, कौशल एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुसार आजीविका गतिविधियों का चयन करने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं की क्षमता का विकास कर उन्हें नए आजीविका अवसरों से जोड़ना, रोजगार के विकल्प बढ़ाना तथा परिवार की आय में वृद्धि के साथ आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved