For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163437538
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

अजमेर न्यूज़: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न

Post Views 01

September 23, 2026

​उन्होंने बताया कि पंचायती राज और अन्य विभागों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं तक संदेश पहुंचाया जाएगा, क्योंकि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है।  

जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न

​अजमेर जिले में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और पंचायत समिति प्रधान के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया बुधवार दोपहर जवाहर रंगमंच सभागार में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की गई। जिला कलेक्टर एवं चुनाव अधिकारी लोकबंधु ने बताया कि राज्य सरकार और माननीय न्यायालयों के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही यह कार्रवाई पूरी की गई है। इस मौके पर सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, आमजन और मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।  
​प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि ​सरपंचों और वार्ड पंचों की लॉटरी कल सभी एसडीएम द्वारा अपने-अपने एसडीएम मुख्यालयों पर सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी।  
​ आगामी लॉटरी प्रक्रिया की सूचना आमजन और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पहले ही दे दी गई है। ​आरक्षण से जुड़े जो भी निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसी के अनुरूप लॉटरी निकाली गई है और संबंधित लोगों को आगे के दिशा-निर्देश उपलब्ध करा दिए जाएंगे। हाल ही में नगर निकाय चुनावों में कम मतदान प्रतिशत को देखते हुए चुनाव अधिकारी ने पंचायत चुनावों के लिए सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में अधिक से अधिक अपना योगदान दें। ​उन्होंने बताया कि पंचायती राज और अन्य विभागों के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं तक संदेश पहुंचाया जाएगा, क्योंकि वोट देना हर नागरिक का अधिकार है।  

वहीं लॉटरी खुलते ही अजमेर की ग्रामीण सियासत में आर-पार का दंगल छिड़ गया है! कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामचंद्र चौधरी ने ताल ठोकते हुए कहा कि आरक्षण तय होते ही चुनावी महाभारत शुरू हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण जनता मौजूदा राज से त्रस्त है और बैलेट पेपर से होने वाले चुनाव में 70 से 80 फीसदी कांग्रेस समर्थित सरपंच जीत दर्ज करेंगे, जहाँ बीजेपी की बाड़ाबंदी और खरीद-फरोख्त बिल्कुल नहीं चलेगी। 

वहीं पलटवार करते हुए भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने दावा किया कि अजमेर की दसों पंचायत समितियों में भाजपा के प्रधान बनेंगे और जिला प्रमुख भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता तो लॉटरी के दौरान मैदान से ही नदारद रहे।अब देखना होगा कि क्या ग्रामीण अंचल में फिर खिलेगा कमल या कांग्रेस करेगी बड़ा उलटफेर?


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved