Post Views 01
September 23, 2026
एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अजमेर पुलिस और एएनटीएफ जोधपुर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रामगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर की जांच के दौरान 122.360 किलोग्राम अवैध डोडा बरामद किया गया। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार एएनटीएफ टीम को ट्रेलर में मादक पदार्थ होने की सूचना मिली थी। इसके बाद रामगंज थाना पुलिस की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरजे-19 जीसी 9041 ट्रेलर को कृषि मंडी ब्यावर रोड पर चेक किया गया। ट्रेलर के टूल बॉक्स में सप्लाई के लिए लाए गए 11 कट्टों में 122.360 किलो डोडा मिला।
पुलिस ने मौके से ट्रेलर चालक राजूराम पुत्र रामसुख, उम्र 32 वर्ष, निवासी ढाणी 36 मील गांव लांबा, थाना बिलाड़ा, जिला जोधपुर ग्रामीण को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने डोडा नीमच, मध्यप्रदेश से खरीदकर लाने की बात बताई। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ट्रेलर, मोबाइल और सिम कार्ड भी जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved