For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163438185
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

अजमेर न्यूज़: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज...

Post Views 01

September 23, 2026

उर्स के मौके पर अजमेर की ऊंची पहाड़ी पर वाक्य बड़े पीर साहब के चिल्ला शरीफ को खूबसूरत रौशनी से सजाया गया है और जायरीन का पहुंचना भी शुरू हो गया है। 

सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज...

हजरत गौसे आज़म शेख अब्दुल क़ादिर जिलानी रज़ियल्लाहु ताअला अन्हु का तीन दिवसीय उर्स का आगाज अजमेर की बड़े पीर पहाड़ी पर हो गया है। बीती रात बड़े पीर के चिल्ला शरीफ के मुतवल्ली सैय्यद अफसर अली की सदारत में उर्स की पहली शाही महफिल हुई। जिसमें दरगाह के शाही कव्वाल पार्टी ने हजरत अमीर खुसरो के कलाम पढ़े और गौस पाक की शान में मनकबत का नज़राना पेश किया। शाही कव्वाल अख्तर हुसैन के मुताबिक़ हजरत गौस पाक का 3 रोजा उर्स की तकरीब बड़े पीर की पहाड़ी चिल्ला शरीफ पर अदा की जाएगी। जिसका आग़ाज़ उर्स की पहली महफिल से हो गया है। बड़े पीर साहब के उर्स में शिरकत के लिए 11वीं शरीफ को कसीर तादाद में जायरीन अजमेर पहुंचेंगे। इसी तरह राजस्थान भर से खानाबदोश जाति के लोग भी अपनी अनोखी अदालत लगाएंगे और हजरत गौस पाक के नाम से नियाज़ नज़र पेश कर समाज के हर छोटे बड़े फैसले लेंगे। उर्स के मौके पर अजमेर की ऊंची पहाड़ी पर वाक्य बड़े पीर साहब के चिल्ला शरीफ को खूबसूरत रौशनी से सजाया गया है और जायरीन का पहुंचना भी शुरू हो गया है। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved