For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163437115
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान |  Ajmer Breaking News: सुल्तान उल हिंद के शहर में हजरत गौसे आजम दस्तगीर के उर्स का आगाज... |  Ajmer Breaking News: मुंबई के पीर ए तरीकत हाजी अब्दुल मन्नान शेख अपनी एक दिवसीय यात्रा पर अजमेर शरीफ दरगाह पहुंचे। |  Ajmer Breaking News: जिला परिषद और पंचायत समिति आरक्षण की लॉटरी शांतिपूर्ण संपन्न |  Ajmer Breaking News: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: एएनटीएफ ओर रामगंज थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, थाना क्षेत्र कृषि मंडी के सामने से 122 किलो डोडा बरामद, ट्रेलर चालक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: आधी रात को घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, CCTV में रात 2:30 बजे कार ले जाता दिखा युवक |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम चुनाव में धांधली का आरोप: 40-40 वोटों की बराबरी के बाद उपमहापौर चुनाव में पर्ची प्रक्रिया पर हंगामा, कांग्रेस की कोर्ट जाने की चेतावनी! | 

अजमेर न्यूज़: रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Post Views 01

September 23, 2026

इस प्रकरण में आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र चक्रवर्ती सिंह, निवासी मारवाड़ पाली है, जिनको अरेस्ट कर लिया गया है। 

रामगंज थाना पुलिस की कार्रवाई वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 3 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

अजमेर वन विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
थानाधिकारी अनिल गुजराल ने बताया कि परिवादी विनोद कुमार शर्मा के पुत्र रोहित को वन विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 3 लाख रुपये लिए और इसके एवज में फर्जी ज्वाइनिंग लेटर/दस्तावेज दिए। आरोपी बार-बार झूठे दिलासे देकर किस्तों में रुपये ऐंठता रहा।परिवादी विनोद कुमार शर्मा, जिन्होंने कोर्ट से इस्तगासे के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया था। मुकदमा नंबर 36/2026 दर्ज करके अनुसंधान शुरू किया गया। शिकायत में बताया कि वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रूपए में फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर के पैसे लिए गए। इस प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी कुलदीप सिंह पुत्र चक्रवर्ती सिंह, निवासी मारवाड़ पाली है, जिनको अरेस्ट कर लिया गया है। ​आरोपी को न्यायालय में पेश करने गए हुए हैं  पुलिस के अनुसार आरोपी अभि उर्फ कुलदीप सिंह ने खुद को वन विभाग में कर्मचारी और बड़े अधिकारियों से संपर्क होने का झांसा देकर पीड़ित से रुपये ऐंठे।आरोपी के कब्जे से परिवादी को वन विभाग में सरकारी नौकरी का झूठा आश्वासन देकर रुपये हड़पने तथा फर्जी ज्वाइनिंग लेटर/दस्तावेज देने से संबंधित सामग्री बरामद की गई है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved