For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163689388
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... |  Ajmer Breaking News: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कॉमेडियन अकबर बिन तबर ने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में दी हाजिरी... |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में छह घंटे रुके गहलोत, पार्षदों से बातचीत का वीडियो आया सामने; मीडिया से बिना बात किए जयपुर रवाना |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय अजमेर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। |  Ajmer Breaking News: ‎आय बढ़ाने के नए अवसरों पर मंथन, चौकीदारों की ढाणी और पिंगलोद में क्षमता वर्धन प्रशिक्षण |  Ajmer Breaking News: ​डेंगू रोकथाम हेतु वार्ड 03 में महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा के निर्देशों पर सघन फॉगिंग अभियान | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Post Views 41

September 24, 2026

पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक AC कॉपर वायर और पाइप चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही चोरी किए गए माल को कहां-कहां बेचा गया,

अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

अजमेर। अजमेर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों से AC के कॉपर वायर व पाइप चोरी करने के मामले में RPF पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण मेहरा उर्फ बादल निवासी LIC कॉलोनी, वैशाली नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अजमेर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को निशाना बनाता था। वह ट्रेनों में लगे AC के कॉपर वायर और पाइप चोरी कर ले जाता था। रेलवे क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को चिन्हित किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया माल भी बरामद किया है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पुलिस ने उससे पूछताछ और अन्य वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस रिमांड की मांग की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक AC कॉपर वायर और पाइप चोरी की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है। साथ ही चोरी किए गए माल को कहां-कहां बेचा गया, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को पूछताछ के दौरान रेलवे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved