Post Views 41
September 25, 2026
अजमेर में श्री दगडू सेठ गणेश विसर्जन शोभायात्रा, नासिक से मंगाए ढोल की थाप पर जमकर नाचे भक्त
अजमेर में श्री दगडू सेठ महाराज के 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन अत्यंत आस्था, उल्लास और भव्यता के साथ हुआ। दस दिनों तक चले महाआरती, 56 भोग, अन्नकूट और हनुमान चालीसा पाठ जैसे धार्मिक अनुष्ठानों के बाद आज भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। नासिक से आए ढोल-नगाड़ों की थाप, भव्य रथ और सैकड़ों श्रद्धालुओं के उत्साह ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। अजमेर की सड़कों पर आज भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। श्री दगडू सेठ महाराज की विसर्जन शोभायात्रा में 500 से भी अधिक श्रद्धालु उमड़े। भगवान के भव्य रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिसके आगे नासिक से विशेष रूप से बुलाए गए ढोल-ताशों की थाप पर युवा और महिलाएं झूमते नज़र आए। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। आयोजक समिति सदस्य अभिषेक पवार ने बताया कि आज भगवान की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 500 से अधिक लोग विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुए। नासिक से विशेष ढोल मंगाए गए थे, बड़ा साउंड ट्रक और पिकअप मंगाया गया था। जगह-जगह भक्तों का स्वागत किया गया है। इसी अनुसार भगवान का फार्महाउस पर विसर्जन होगा, जहाँ सभी जने जाएंगे और स्वच्छ व पावन तरीके से विसर्जन संपन्न होगा। पिछले 10 दिनों में महाआरती, जलाभिषेक, 56 भोग, अन्नकूट और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया था। दगडू सेठ महाराज का यह ऐसा दरबार है जहाँ माँगी गई हर मनोकामना पूरी होती है।
गौरतलब है कि बीते 10 दिनों के दौरान गणेश पांडाल में प्रतिदिन विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए थे। इनमें भव्य महाआरती, भगवान का अभिषेक, 56 भोग, महाअन्नकूट और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ मुख्य आकर्षण रहे। समिति के अनुसार, विसर्जन शोभायात्रा का समापन फार्महाउस पर पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों और पवित्रता के साथ विसर्जन के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और 10 दिनों की भक्तिमय साधना के बाद गणपति बप्पा को अगले वर्ष पुनः पधारने की मंगलकामनाओं के साथ विदाई दी गई।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved