Post Views 51
September 25, 2026
कायड़ के नजदीक महेश कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह चौहान की मारुति में 6 फिट लम्बा सांप घुसा होने से हड़कंप मच गया। कार में सांप को देखते ही उनके होश उड़ गए।
आशुतोष सिंह ने बगैर समय गंवाए वन विभाग से संपर्क किया जहां से उन्हें कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट से सम्पर्क करने को कहा गया,जिसके बाद सूचना मिलते ही कोबरा टीम राजस्थान मात्र 30 मिनट में मौके पर पहुंच गई देखा तो मारुति की सीट के नीचे लगभग 6 फीट लंबा सांप कुंडली मारकर कर बैठा हुआ था। पहली बार तो सांप कही पर दिखाई नहीं दिया कुछ मेहनत के बाद साइड सीट के नीचे बैठा हुआ नजर आ गया जिसको कोबरा टीम राजस्थान के सदस्य महावीर सिंह रावत ने बड़ी सूझ बूझ से बाहर निकाल दिया।
भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर समय रहते हुए सांप दिखाई नहीं दिया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
भट्ट ने बताया कि इस बार वर्ष 2026 में अजमेर जिले में सांप के काटने से लगभग 1000 लोगो की मृत्यु होने की संभावना है जिस प्रकार सांप के काटने से अजमेर जिले में मृत्यु दर बढ़ रही हैं यह आने वाले समय में चिंता का विषय बनता जा रहा है। जिसके लिए कोबरा टीम राजस्थान के संस्थापक सुखदेव भट्ट ने जिला कलक्टर से विशेष निवेदन करते हुए कहा कि अजमेर जिले के सभी राजकीय चिकित्सालय में एंटीवेनम की व्यवस्था करना अनिवार्य है। रेस्क्यू टीम में संस्था की सचिव नीलम सिंह भी मौजूद रही।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved