For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 163911733
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: राजनीतिक कार्यक्रम में नगर निगम कर्मचारियों की ड्यूटी क्यों? सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का आरोप-डॉ. राजकुमार जयपाल  |  Ajmer Breaking News: अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगर निगम महापौर एक्शन मोड में, वार्ड ओर नगर निगम भवन का किया निरीक्षण, अधिकारियों को साफ-सफाई एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश, |  Ajmer Breaking News: कायड़ के नजदीक महेश कॉलोनी निवासी आशुतोष सिंह चौहान की मारुति में 6 फिट लम्बा सांप घुसा होने से हड़कंप मच गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में श्री दगडू सेठ गणेश विसर्जन शोभायात्रा, नासिक से मंगाए ढोल की थाप पर जमकर नाचे भक्त |  Ajmer Breaking News: अजमेर रेलवे स्टेशन से AC कॉपर वायर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर नगर निगम के  नए मेयर और डिप्टी मेयर ने औपचारिक रूप से संभाला पदभार।   |  Ajmer Breaking News: नगर निगम में मेयर ओर डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ,कांग्रेस ने शपथ ग्रहण समारोह के बाहर जताया कड़ा विरोध!   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के बड़े पीर पहाड़ी पर उर्स, चिल्ला शरीफ पर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी रज़ियल्लाहु तआला अन्हो का उर्स ए कादरिया का जश्न.... |  Ajmer Breaking News: बॉलीवुड फिल्म एक्टर जैद खान पहुंचे अजमेर शरीफ , ख्वाजा साहब के दरबार में चादर पेश कर ग्यारहवीं शरीफ के लंगर का किया है ऐहतमाम.... | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन

Post Views 01

September 25, 2026

10 दिनों तक भगवान गणेश की दोनों टाइम विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात आज विदाई के समय मन भावुक है, बप्पा के विदा होने का दुख भी है लेकिन अगले वर्ष उनके आगमन की खुशी भी है।

अजमेर: 10 दिनों के गणेशोत्सव का हुआ समापन, आजाद पार्क में धूमधाम से हुआ गणपति विसर्जन
​
अजमेर शहर में पिछले 10 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव पर्व का अत्यंत धूमधाम, उत्साह और जोश के साथ अनंत चतुर्दशी पर समापन हो गया। बप्पा की विदाई के अवसर पर शहर के आजाद पार्क सहित विभिन्न सार्वजनिक और निजी स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।  
​नगर निगम द्वारा ​आजाद पार्क में विसर्जन स्थल पर पहुंचे स्थानीय निवासी अंकुर सोनी ने बताया कि अजमेर वासियों ने 10 दिनों तक बप्पा की पूजा-अर्चना बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की। अब बप्पा की विदाई का समय आ गया है और सभी श्रद्धालु अगले वर्ष उनके पुनः आगमन की कामना के साथ उन्हें विदा कर रहे हैं।  ​गणेश विसर्जन को आए भक्तों ने कहा कि भगवान गणेश पूरे देश और समाज में खुशहाली, सुख और समृद्धि लाएं। 10 दिनों तक भगवान गणेश की दोनों टाइम विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात आज विदाई के समय मन भावुक है, बप्पा के विदा होने का दुख भी है लेकिन अगले वर्ष उनके आगमन की खुशी भी है। बप्पा सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करें इसी प्रार्थना के साथ उन्हें विदाई दी है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved