Post Views 01
September 26, 2026
नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने अजमेर शहर में नगर निगम द्वारा संचालित पिंक टॉयलेट्स (महिला शौचालय) का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान सेंट्रल गर्ल्स स्कूल, केसरगंज और मूंदड़ी मोहल्ला क्षेत्र में पिंक टॉयलेट्स की स्वच्छता, पानी एवं बिजली की उपलब्धता, तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि टॉयलेट्स की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ महिलाओं की निजता एवं सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखी जाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved