Post Views 01
September 26, 2026
अजमेर नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने वार्ड का किया निरीक्षण,वार्ड नंबर 3 में अधिकारियों संग निरीक्षण, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए गए निर्देश,खाली प्लॉटों में कचरा न फेंकने की अपील
नगर निगम महापौर अनामिका शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार सुबह क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और आम जनता की समस्याओं के तत्काल समाधान के उद्देश्य से लगातार दूसरे दिन भी वार्ड नंबर 3 में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। स्थानीय पार्षद एवं महापौर अनामिका ने संबंधित अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया और स्थानीय निवासियों की शिकायतें सुनीं।
दौरे के दौरान अधिकारियों की मौजूदगी में कॉलोनियों का जायजा लिया गया। स्थानीय लोगों ने नालियों में उगी घास, गंदगी और सफाई से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और वार्ड में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ बनाया जा सके।
निरीक्षण के अंत में आम जनता से भी स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग देने का आग्रह किया गया। लोगों से अपील की गई है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और खाली प्लॉटों या सड़कों पर गंदगी न फैलाएं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved