Post Views 01
September 8, 2026
जयपुर मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में 7 से 15 सितंबर तक गणेशोत्सव, 16 हजार किलो मोदकों से सजेगा दरबार
छोटी काशी जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में 7 से 15 सितंबर तक नौ दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर में प्रतिदिन भगवान गणेश का विशेष श्रृंगार, अभिषेक, पूजा-अर्चना के साथ शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।उत्सव के दौरान 9 सितंबर को भव्य मोदक झांकी सजाई जाएगी। करीब 16 हजार किलो सामग्री से विभिन्न आकार के मोदक तैयार किए जाएंगे। वहीं 8 सितंबर को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर 348 किलो पंचामृत से गणेशजी का अभिषेक किया जाएगा।13 सितंबर को 3500 किलो मेहंदी से सिजारा सजाया जाएगा। इसी दिन गणेशजी का विशेष श्रृंगार होगा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट और नीलखड़ा हार धारण कराया जाएगा।14 सितंबर को जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह मंगला आरती से रात शयन आरती तक श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन व्यवस्था रहेगी।गणेशोत्सव का समापन 15 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा मोतीडूंगरी मंदिर से रवाना होकर एमडी रोड, जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, गणगौरी बाजार और नाहरगढ़ रोड होते हुए गढ़ गणेश मंदिर पहुंचेगी। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकलने वाली शोभायात्रा में विभिन्न आकर्षक झांकियां शामिल होंगी।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved