For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 159341579
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ​11 सितंबर को मतदान के दिन कांग्रेस की लीगल टीम कंट्रोल रूम से रखेगी पैनी नजर: डॉ. राजकुमार जयपाल |  Ajmer Breaking News: बालिका दिवस पर सोफिया स्कूल की छात्राओं का नुक्कड़ नाटक,कलेक्ट्रेट के बाहर सुरक्षित माहौल और बैड टच के खिलाफ दिया कड़ा संदेश |  Ajmer Breaking News: अजमेर: सावित्री चौराहे पर फूटी पेयजल की मुख्य पाइपलाइन, सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी |  Ajmer Breaking News: अजमेर नगीना बाग स्थित जतोई दरबार में संत बाबा होतूराम साहिब जी का 67वाँ वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ दिनांक 8, 9 एवं 10 सितम्बर 2026 को मनाया जा रहा है। |  Ajmer Breaking News: अजमेर: वार्ड 6 में प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह रावत बीरा का तूफानी जनसंपर्क,फाईसागर से लेकर काजीपुरा तक घर-घर जाकर मांगे वोट |  Ajmer Breaking News: स्थानीय निकाय और वार्ड चुनावों को लेकर सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी चुनावी समर में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। |  Ajmer Breaking News: वार्ड नंबर 8 में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस प्रत्याशी संतोष कंवर ने किया जनसंपर्क जीते तो सबसे पहले दिलाएंगे पट्टे, नालों की होगी सफाई |  Ajmer Breaking News: ​वार्ड 8: पट्टा और स्ट्रीट लाइट की समस्या पर बड़ा वादा, भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह का दावा— वार्ड 8 को बनाएंगे स्मार्ट वार्ड,डोर-टू-डोर जनसंपर्क में मिल रहा अपार जनसमर्थन |  Ajmer Breaking News: इंस्टाग्राम पर पार्सल का झांसा देकर महिला से 1.38 लाख रुपये की साइबर ठगी, मामला दर्ज,झूलेलाल कॉलोनी की रहने वाली पीड़िता से किस्तों में ऐंठे गए रुपये, |  Ajmer Breaking News: श्रीनगर रोड स्थित साइंस एकेडमी कोचिंग संस्थान में चोरी की वारदात,15 दिन पहले भी संस्थान में दो एसी के पाइप काटे | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान, 57.52 लाख मतदाता चुनेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

Post Views 01

September 8, 2026

पहले चरण में 40 प्रतिशत से अधिक मतदाता 35 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जबकि 49 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशी भी युवा हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में युवाओं का उत्साह नतीजों की दिशा तय कर सकता है।

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए बुधवार को मतदान होगा। प्रदेश के 39 जिलों के 168 नगरीय निकाय क्षेत्रों के 5,393 वार्डों में मतदाता अपने पार्षदों का चुनाव करेंगे। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले मतदान में 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता 20 हजार 623 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 7,683 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सोमवार शाम चुनाव प्रचार थमने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने अपनी रणनीति का फोकस वोट मैनेजमेंट पर कर दिया है। भाजपा ने कमजोर बूथों की पहचान कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया है, जबकि कांग्रेस उन निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क साध रही है जो चुनावी नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं।

पहले चरण में पाली, भरतपुर, भीलवाड़ा और अलवर नगर निगम सहित 168 निकायों में मतदान होगा। वहीं जयपुर नगर निगम समेत छह नगर निगमों में दूसरे चरण का मतदान 11 सितंबर को कराया जाएगा। दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

राजनीतिक दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। भाजपा जहां निकायों में बहुमत हासिल करने के लिए बूथ स्तर तक रणनीति बना रही है, वहीं कांग्रेस करीबी मुकाबलों वाले वार्डों में हर वोट को निर्णायक मानकर संगठन को सक्रिय कर रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार युवा मतदाता और युवा प्रत्याशी चुनावी परिणामों में अहम भूमिका निभा सकते हैं। पहले चरण में 40 प्रतिशत से अधिक मतदाता 35 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जबकि 49 प्रतिशत से ज्यादा प्रत्याशी भी युवा हैं। ऐसे में निकाय चुनाव में युवाओं का उत्साह नतीजों की दिशा तय कर सकता है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved