For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 152808919
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: तेज रफ्तार कार ने दो पुलिसकर्मियों को मारी जोरदार टक्कर, ASI की हालत नाजुक |  Ajmer Breaking News: अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली, |  Ajmer Breaking News: अजमेर संस्कृति स्कूल में MUN 4.0 का आगाज, छह स्कूलों के विद्यार्थियों सहित संस्कृति स्कूल के विद्यार्थी भी भी दिखाएंगे अपने प्रतिभा का हुनर |  Ajmer Breaking News: 800 से अधिक साधकों के साथ पुष्कर अरण्य तीर्थ प्रदक्षिणा का भव्य आगाज, 24 कोसी पदयात्रा और 84 कोसी रथयात्रा रवाना,  |  Ajmer Breaking News: दरगाह थाने के पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान, पुलिस ने स्कॉर्पियो को किया जब्त, चालक से पूछताछ जारी,  |  Ajmer Breaking News: अजमेर पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 42 ठिकानों पर दबिश देकर 24 आरोपी किए गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: कृष्णगंज थाना अंतर्गत छतरी योजना में गत 6 जुलाई 2026 को हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर दी ली है। |  Ajmer Breaking News: तहसील स्तरीय आवंटन समिति एवं तहसील स्तरीय खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। |  Ajmer Breaking News: रेलवे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग, पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन, रेलवे अस्पताल मे व्यवस्था सुधार की रखी मांग  |  Ajmer Breaking News: जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कार्यरत प्राइवेट कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 2 महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया जताई नाराजगी | 

अजमेर न्यूज़: अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली,

Post Views 31

August 8, 2026

जेल अधीक्षक ने मामले की जांच करने की कही बात, वीडियो कॉल में ब्लैकमेल कांड के आरोपियों से की जा रही है बातचीत

अजमेर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों से जेलर के मोबाइल फोन से वीडियो कॉल कराने का मामला,जेल प्रशासन में खलबली, जेल अधीक्षक ने मामले की जांच करने की कही बात, वीडियो कॉल में ब्लैकमेल कांड के आरोपियों से की जा रही है बातचीत

अजमेर सेंट्रल जेल से जेलर सद्दाम हुसैन ने वीडियो कॉल करके 1992वाई बहुचर्चित अजमेर ब्लैकमेल कांड के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से कैदियों की बात करवाई। यह सब सद्दाम हुसैन के ऑफिस में और उनके फोन से हुआ। अब इसका वीडियो सामने आने के बाद जेल प्रसाशन पर सवाल उठ रहे हैं।
जेल के अंदर से तीन सजायाफ्ता कैदी 1992 के चर्चित अजमेर ब्लैकमेलिंग कांड के मास्टरमाइंड नफीस चिश्ती से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। तीनों कैदी तारिक चिश्ती, उसका बेटा तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी और भांजा फखर जमाली ने जेलर के मोबाइल से वीडियो कॉल पर बात की। तीनों को 2014 में हाजी सैयद बिलाल हुसैन चिश्ती पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2025 में 7-7 साल की सजा हुई थी। हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा। फिलहाल तारिक व फकर जमानत पर हैं जबकि तौसीफ चिश्ती अजमेर जेल में बंद है। जेलर के फोन से वीडियो कॉल के समय ये तीनों सेंट्रल जेल में बंद थे। 
जेल अधीक्षक जेल अधीक्षक आर. अंतेश्वरन ने कहा कि मुझे इस वीडियो के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। यदि वीडियो सही है तो यह वाकई में बेहद चौंकाने वाला गंभीर मामला है जिसकी पूरी गहनता से जांच की जाएगी।
तौसीफ का नाम खालिस्तान समर्थक आतंकी नेटवर्क 'बब्बर खालसा इंटरनेशनल' से जुड़ा है। उस पर आतंकियों को पनाह देने, हथियार और ड्रग्स उपलब्ध कराने के आरोप थे। चिंकी पंजाब जेल में बंद रह चुका है। वहीं, जेलर जिस नफीस चिश्ती को वीडियो कॉल कर रहा है, वह 1992 के ब्लैकमेल कांड का मास्टरमाइंड है। रिहा होने के बाद भी वह अपराध में सक्रिय रहा। आठ साल पहले तत्कालीन एसपी विकास कुमार की विशेष पुलिस टीम ने नफीस के घर पर 5.20 करोड़ का सट्टा पकड़ा था। 24 करोड़ की स्मैक तस्करी में भी गुजरात पुलिस ने नफीस और फारुख चिश्ती को आरोपी माना था।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved