Post Views 01
August 8, 2026
कृष्णगंज थाना अंतर्गत छतरी योजना में गत 6 जुलाई 2026 को हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित चोर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर दी ली है।
कृष्णगंज थाने के एएसआई विजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले पारिवारिक कृष्ण कुमार के घर 6 जुलाई को चोरी की वारदात हुई थी जिसमें कर दो सिलेंडर वाशिंग मशीन टीवी सहित 1 लाख 51हज़ार 500 रुपए चोरी कर ले गए थे जिसके बाद प्रकरण दर्ज कर कृष्ण गंज थाना पुलिस, साईबर थाना व जिला स्पेशल टीम ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर आरोपी राजेश उर्फ लाल सोनी निवासी शमशान घाट आते को गिरफ्तार कर लिया है उसे पीसी रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी कृष्णगंज थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज है। कृष्णगंज थाना पुलिस द्वारा चोरी का सामान बरामद करने के प्रयास जारी हैं।
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved